Posts

कोर्स 12: गतिविधि 3 : अपने विचार साझा करें

‘खिलौना आधारित शिक्षाशास्त्र’ को लागू करने की प्रक्रिया में कई खिलौने बनाए जाते हैं। कक्षा-सत्र के बाद आप सभी बनाए गए खिलौनों का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे कर सकते हैं? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 12: गतिविधि 1 : अपने विचार साझा करें

खिलौनों के उपयोग से आप अपनी कक्षा को कैसे रोचक और आनंदमय बना सकते हैं? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 11: गतिविधि 6 : अपने विचार साझा करें

अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/संगठन में किए जा रहे किसी भी नवाचारी अभ्यास की पहचान करें जो एक उदाहरण के रूप में कार्य कर सकता है या देश के अन्य हिस्सों के लिए एक आदर्श बन सकता है। अपने विचार साझा करें।

कोर्स 11: गतिविधि 2 : अपने विचार साझा करें

समग्र शिक्षा के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहलू के तहत आप कौन सी नवीन गतिविधियां संचालित कर सकते हैं? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 10: गतिविधि 5 : अपने अनुभव साझा करें

एक क्षण के लिए अपनी कक्षा के अनुभवों का प्रत्यास्मरण कीजिए और उन घटनाओं पर चिंतन कीजिए, जहाँ पर आपने एक तकनीक के रूप में सहभागी-समूह आकलन का उपयोग अवश्य किया हो। कार्य अथवा विषय (आधारभूत सूचना जैसेकि विषय, ग्रेड, शीर्षक, अधिगम, प्रतिफल भी प्रदान कीजिए।) योजना, प्रतिफल और कक्षा में सहभागी-समूह आकलन का क्रियान्वयन करने में सामना की जा रही चुनौतियों के लिए सोपानों का संकेत करते हुए कार्य अथवा विषय और क्रियान्वयन रणनीति का वर्णन कीजिए। अपने अनुभव साझा करें।

कोर्स 10: गतिविधि 1 : अपने विचार साझा करें

अपनी कक्षा में किए जाने वाले व्यवहारों पर विचार करते हुए, तीन विधियाँ/तरीके बताइए जिनमें आप अनेक आकलन व्यवहारों का संचालन करते हैं। क्या ये व्यवहार आपके द्वारा नियोजित, निर्मित और क्रियान्वित किये गये हैं। अथवा क्या ये विभिन्न स्तरों पर सरंचनाबद्ध हैं और विद्यालय प्राधिकरणों अथवा शिक्षा बोर्डों द्वारा आप को प्रदान किये गये हैं? मान लीजिए आप इन मौजूदा आकलन रणनीतियों को बदलना चाहते हैं, तो एक विकल्प सुझाइये जिसमें आप अपनी स्वयं की योजना बना सकें और उसका क्रियान्वयन कर सकें और यह उच्च प्राधिकरणों द्वारा दिशा-निर्देशित न हों। अपने विचार साझा करें।

कोर्स 09: गतिविधि 6 : अपने विचार साझा करें

क्षेत्र का भ्रमण एक शैक्षिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा प्रत्येक छात्र कार्यस्थल पर घटनाओं और अन्य वास्तविक जीवन गतिविधियों को देख कर जानकारी प्राप्त करता या सीखता है। व्यावसायिक अध्‍ययन के लिए क्षेत्र के दौरे के संगठन में आप किन समस्याओं का सामना कर सकते हैं और आप उन समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे? इस पर अपने विचार साझा करें।

कोर्स 09: गतिविधि 1 : अपनी समझ साझा करें

अपने शब्दों में शिक्षा के व्‍यावसायीकरण के अर्थ और उद्देश्यों का वर्णन करें। अपने समझ साझा करें।

कोर्स 08: गतिविधि 4 : अपने विचार साझा करें

वर्णन करें कि आप अपने माध्यमिक विद्यालय के लिए लीडरशिप फॉर लर्निंग लागू करने हेतु परिस्थितियों का निर्माण कैसे करेंगे? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 08: गतिविधि 1 : अपने अनुभव साझा करें

आपके अनुसार विद्यार्थी अधिगम के संदर्भ में आपके माध्यमिक विद्यालय में मौजूदा चुनौतियाँ क्या हैं? अपने अनुभव साझा करें।

कोर्स 07: गतिविधि 6: अपने विचार साझा करें

अपने जिले/राज्य के लिंग अनुपात के जनगणना के आँकड़ों को देखिये और उनकी तुलना मे राष्ट्रीय लिंग अनुपात से कीजिये। लिंग अनुपात के संदर्भ मे आपके जिले/राज्य के अच्छे अथवा बुरे प्रदर्शन के क्या कारण हो सकते हैं? अपने विचारों को साझा कीजिये।

कोर्स 07: गतिविधि 2: अपने विचार साझा करें

प्रिंट और नॉन प्रिंट मीडिया दोनों में प्रचलित विज्ञापनों को देखिए इनमें पुरुषों और महिलाओं को किस प्रकार चित्रित किया गया है और विज्ञापनों में उनके द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों का विश्लेषण करने का प्रयास कीजिए (संकेत : देखिए कि वे किन उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं और किस प्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, इत्यादि)। अपने अवलोकनों को साझा कीजिए।

कोर्स 06: गतिविधि 6: अपने विचार साझा करें

नौ वर्ष की आयु से लेकर अब तक आप में हुए परिवर्तनों की सूची बनाएँ। आपके द्वारा अनुभव किए गए शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तनों का वर्णन करें। ऐसे कौन-से परिवर्तन हैं जिनसे आपको तब तक आश्चर्य या तनाव महसूस हुआ, जब तक आपने यह महसूस नहीं किया कि ये परिवर्तन सामान्य और स्वाभाविक थे? ब्लॉग पोस्ट में अपनी समझ साझा करें।

कोर्स 06: गतिविधि 2 : अपने अनुभव साझा करें

शारीरिक फिटनेस गतिविधियों में शामिल होना संपूर्ण स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। अपने अनुभव या विचार ब्लॉग पोस्ट में साझा करें।

कोर्स 05: गतिविधि 6 : अपनी समझ साझा करें

एक ऐसी स्थिति के बारे में सोचें जब आपके बेटे/बेटी ने कुछ ऐसा किया हो जिसे आपने नापसंद किया हो। आपको वास्तव में इस बारे में बहुत बुरा लगा/आहत पहुंचा। अब इनके आलोक में स्थिति का विश्लेषण करें : उन्होंने क्या किया था? उन्होंने इस तरह का व्यवहार क्यों किया/क्यों कहा? आपने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी? इस स्थिति में आप और क्या कर सकते थे? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 05: गतिविधि 5 : अपने विचार साझा करें

अपने किशोरावस्था के वर्षों के बारे में सोचें जब आपने अपने दोस्तों द्वारा मज़ेदार लागने वाली चीजों को करने की कोशिश की, जैसे चोरी करना, ड्रग्स लेना या धूम्रपान करना। ऐसीस्थिति में आपने क्या किया? आपके विचार, भावनाएं और रणनीतियां क्या थीं? अपने विचार साझा करें।

कोर्स 04: गतिविधि 6 : अपने विचार साझा करें

कला समेकित शिक्षा अनुभव आपके विषयों को सीखने में छात्रों को कैसे लाभ पहुंचा सकता है? अपनी समझ साझा करें।

कोर्स 04: गतिविधि 4: अपने विचार साझा करें

गोला, शंकु, घनाभ, घन, आदि जैसी त्रि-आयामी आकृतियों का उपयोग करके अपने सपनों के घर का चित्र बनाएँ और रेखाचित्र में आपके द्वारा उपयोग की गई आकृतियों की संख्या गिनें। अपनी पसंद की अभिव्यक्ति के किसी भी माध्यम का उपयोग करके बनाए गए रेखाचित्र की वास्तु-संबंधी सुंदरता की सराहना करें। आप अपने विचारों को एक लिमरिक (5 पंक्ति की हास्य कविता जिसमें पंक्ति 1, 2 और 5 एक दूसरे से तुकबंदी वाले होते हैं) के रूप में या एक अभिव्यंजक अनुच्छेद के रूप में व्यक्त कर सकते हैं। अपनी लिमरिक साझा करें।

कोर्स 03: गतिविधि 2 : अपनी समझ साझा करे

हमारे दैनिक जीवन में व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों की क्या भूमिका है? क्या वे सीखने में मदद करते हैं? क्या माध्यमिक स्तर के शिक्षार्थियों में व्यक्तिगत-सामाजिक गुणों के विकास और अभ्यास में शिक्षक भूमिका निभाते हैं? अपनी समझ साझा करें।

कोर्स 03: गतिविधि 1 : अपने विचार साझा करें

‘खुशी’ शब्द के बारे में सोचें। जो आपके दिमाग में तुरंत आए उसे साझा करें। यदि कोई व्यक्ति ‘खुशी’ के बारे में कुछ साझा करता है, जो आपके द्वारा साझा किए गए से बिलकुल अलग है तो आपको कैसा लगेगा? इस अंतर के क्या कारण हो सकते हैं? अपनी समझ साझा करें।